फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अभिमन्युपुर में भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से किया गया उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय संसाधन एवं विकास संघ (इरादा) की ओर से भारतीय मानक ब्यूरो, हरियाणा ब्रांच के सहयोग से गांव अभिमन्युपुर में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, और उन्हें उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण और बीआईएस की भूमिका के बारे में जानकारी देना था।
विज्ञापन


भारतीय संसाधन एवं विकास संघ (इरादा) के सचिव एवं मुख्य वक्ता राजपाल पांचाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) देश में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली प्रमुख संस्था है, जो उपभोक्ताओं की सुरक्षा एवं संतोष के लिए उत्पादों पर आईएसआई मार्क तथा अन्य मानकों को अनिवार्य बनाती है। उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे उपभोक्ता सही और प्रमाणित उत्पादों की पहचान करके खुद को ठगी या घटिया उत्पादों से बचा सकते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से बीआईएस केयर एप के बारे में जानकारी दी, जो उपभोक्ताओं के लिए बीआईएस द्वारा तैयार की गई एक नि:शुल्क मोबाइल एप्लिकेशन है। इस ऐप की मदद से उपभोक्ता किसी भी आईएसआई मार्क वाले उत्पाद की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं, यदि कोई उत्पाद मानकों के अनुरूप नहीं हो, तो शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा बीआईएस द्वारा प्रमाणित उत्पादों और नवीनतम भारतीय मानकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए ऐप की सुविधाओं को देखा और उसकी उपयोगिता को समझा।
विज्ञापन

पंच विनोद कुमार ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज में गुणवत्ता और सुरक्षा की संस्कृति भी विकसित होती है। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन केशव कुमार ने किया। इस मौके पर गांव के सरपंच गौरव जैलदार, ग्रामीण युवा विकास मंडल के प्रधान राजीव कुमार, माय भारत विभाग की स्वयं सेविका, दीपक, रीना, शिवानी, दीक्षा जोशी, मिली, वंदना, नैन्सी, ओजस, अंशुल व प्रवीण पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें