न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। क्षेत्र के वार्ड-17 में करीब 20 लाख की लागत से बनने वाली करीब एक हजार फीट लंबी सड़क के निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी गई जिसकी शुरुआत क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सुभाष कलसाना और वार्ड पार्षद पंकज सिंगला ने की।
उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास हो इसके लिए वह लगातार नगर पालिका प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं। अगर किसी पार्षद को किसी तरह की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में विकास राशि की कमी नहीं है और आने वाले दिनों में विकास परियोजनाओं को तेज किया जाएगा। नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका मकसद शहर को स्वच्छता का माहौल प्रदान करना है।