फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा, नौ को होगा ट्रायल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को जल्द ही ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड ट्रैक की सौगात मिलने वाली है जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नौ जुलाई को ट्रायल किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा इसके लिए अगले कुछ दिनों में तारीख तय की जाएगी। एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन होने से शहर को पांच फाटकों से राहत मिलेगी। अनेक वर्षों से लंबित मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन

350 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड ट्रैक छह किलोमीटर लंबा है। जहां ट्रैक पिछले कई माह से बनकर तैयार हो चुका है। अब हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआईआरडीसी) की ओर से थानेसर के पुराने स्टेशन की जगह पर एलिवेटेड के नीचे नया स्टेशन भी तैयार कर लिया है, इसका निर्माण भी अंतिम चरण में है। इस स्टेशन के ऊपर 600 मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया गया है।

पूर्व राज्यमंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर छोटे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है। शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने छोटे रेलवे स्टेशन थानेसर पर निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ली, जिसके बाद बताया कि रेलवे विभाग की ओर से 9 जुलाई को इस ट्रैक पर ट्रायल किया जाएगा और प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


कॉरिडोर बनाए जाने पर भी किया जा रहा काम
रेलवे स्टेशन से भद्रकाली मंदिर तक सीधा कॉरिडोर बनाने की परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से रेलवे स्टेशन को सीधा भद्रकाली मंदिर के साथ जोड़ा जाएगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। अब कुरुक्षेत्र बाईपास के प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के बनने से शहर में हैवी ट्रैफिक के आवागमन से निजात मिलेगी और ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें