फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर आयुष ग्राम कलाल माजरा की टीम ने राजकीय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में आयुर्वेद एवं योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संतोष ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने वर्षा ऋतु में घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। पानी एकत्र न होने देने, मच्छरों से बचाव और संतुलित आहार लेने को आवश्यक बताया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन और स्वच्छ सेनेटरी उत्पादों के उपयोग के बारे में बताया। सामाजिक संकोच से मुक्त होकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
योग सहायक राय सिंह और अनु ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास, प्राणायाम और सरल दैनिक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। शिविर में 67 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। फार्मासिस्ट धर्मवीर ने सभी को निशुल्क औषधियां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें