बराड़ा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करता हुआ डीटीपी विभाग। विभाग
- फोटो : udhampur news
बराड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने बुधवार को बराड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुलाना और होली गांवों में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने लगभग 40 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही 9 कॉलोनियों को मलबे में तब्दील कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पीला पंजा चलाकर कच्ची सड़कों के जाल, 35 निर्माणाधीन ढांचों और डीपीसी (नीवों) को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि यह निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किए गए थे। उन्होंने आमजन को सचेत करते हुए अपील की कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई इन अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ विभाग का अभियान सख्ती से जारी रहेगा।