छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। स्कूल
- फोटो : udhampur news
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। समारोह का आरंभ जिला एनएसएस समन्वयक विजय कुमार की उपस्थिति में स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अरुण गोयल एवं स्कूल एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका मलिक ने विजय कुमार को सम्मान स्वरूप प्रशंसा-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।जिला एनएसएस समन्वयक विजय कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक जीवन की सामाजिक समस्याओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।