फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

Thu, 21 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। कांग्रेस कार्यकर्ता स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। विज्ञ
विज्ञापन
लाडवा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल ने कहा कि भारत में कंप्यूटर युग का प्रारंभ राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हुआ। युवा शक्ति को राजनीति में हिस्सेदारी देने के लिए स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में ही मतदान करने की आयु 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष की गई। भारत ने राजीव गांधी के नेतृत्व में अभूतपूर्व उन्नति की। पांचाल ने कहा कि राजीव गांधी सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रधान राकेश अग्रवाल, रामपाल सैनी, जसमेर सुनारियों, प्रवीण सिंगला, रमेश बांगड़, नरेश खुराना व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें