फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हक के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांगों के लिए हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के बैनर तले लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। जिले के 80 कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने के चलते तहसील और अन्य कार्यालयों में कामकाज ठप रहा और काम के लिए आए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन


हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल ने बताया कि कंप्यूटर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अब तक नए नियमों को तय नहीं किया है। कर्मचारियों ने संगठन के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 22 नवंबर को जिला उपायुक्तों और 26-27 नवंबर को सभी विधायकों को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन फिर भी उन्हें बुलाया नहीं गया। जबकि नौ दिसंबर को शाहाबाद से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल यात्रा निकाली जानी थी, यात्रा के दौरान शाहाबाद से ही पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार की और से बातचीत के लिए बुलाने का समय दिया गया, लेकिन सोमवार को हुई इस बैठक में सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते अब मंगलवार को पंचकूला में रोष मार्च निकाला जाएगा। जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश कुमार, सुखविंदर सिंह, अंजू बाला, रवि राज, राजेश श्योकंद सहित अन्य मौजूद रहे।

बॉक्स
कर्मचारियों की यह है मांगें
कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने का मुद्दा शामिल है। इसके अलावा 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने, पद के अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन



बॉक्स
फोटो 73
हड़ताल के कारण हुई परेशानी : जरनैल सिंह

किसान जरनैल सिंह का कहना है कि वे मरचेहड़ी गांव से जमीन की फर्द लेने के लिए आए है, लेकिन तहसील में पहुंचने पर पता चला की आज कर्मचारी हड़ताल पर है, इससे काफी दिक्कत हुई, पहले भी चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन उस दिन भी काम नहीं बन पाया था, अब तो हड़ताल खत्म होने के बाद फिर से आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें