फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविरों में बढ़ी परिवार पहचान पत्र व पेंशन की शिकायतें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में मौजूद फरियादी व अ​धिकारी। संवाद  - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार को जिला सचिवालय में करीब 25 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 40 फीसदी परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़ी थीं। जिला उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त की अनुपस्थिति में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने 10 से ज्यादा शिकायतों का निपटारा किया। अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। विकास कुमार ने अधिकारियों को सभी शिकायतें गंभीरता से लेने, प्राथमिकता से निपटाने और पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। समाधान शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की बाधाएं दूर कर जनता की शिकायतों का मौके पर निपटान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें