फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं निखारती हैं बच्चों की प्रतिभा : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबैन। खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में आयोजित खंड स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं, कक्षा छठी से आठवीं, कक्षा नौवीं से दसवीं,कक्षा ग्यारवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के लेवल में हरि सिंह माजरा, 6 से 8 में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल भगवानपुर, 9 से 10 में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन, 11 से 12 मे मंगोली जाटान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों की प्रतिभा मे निखार आता है वह इसके साथ-साथ बच्चों में आपस में एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की भावना भी पैदा होती है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ज्ञान चन्द सैनी प्रिंसीपल ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड-कालवा व लाजपत राय प्रिंसीपल पीएम राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान व प्रबन्धक कमेटी से सभी सदस्यों और विकास शर्मा, राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय बाबैन और एबीआरसी भावना, शिवानी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें