फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएन कॉलेज में बीकॉम (एडेड) पाठ्यक्रम में सबसे अधिक रही प्रतिस्पर्धा

Thu, 23 Jul 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। डीएन कॉलेज में बीकॉम (एडेड) पाठ्यक्रम में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी की कटऑफ 97.4 प्रतिशत रही। इसके अलावा बीबीए, बीए (एडेड) और बीसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में अच्छा मुकाबला रहा।
डीएन कॉलेज में बीए (एडेड) की ऑल इंडिया कटऑफ 88.4 प्रतिशत और सामान्य श्रेणी की 72 प्रतिशत रही। बीकॉम (एडेड) में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 88.2 प्रतिशत, बीसीए में ऑल इंडिया कटऑफ 87 प्रतिशत तथा बीबीए में 88.8 प्रतिशत दर्ज की गई। बीएससी में ऑल इंडिया कटऑफ 80.2 प्रतिशत और सामान्य श्रेणी की 64.8 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में बीए की ऑल इंडिया कटऑफ 74.8 प्रतिशत और सामान्य श्रेणी की 64.8 प्रतिशत रही, जबकि बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में ऑल इंडिया कटऑफ 73.6 प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी की 57.2 प्रतिशत दर्ज की गई। अन्य आरक्षित वर्गों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी की गई है।
बीए (एडेड) में बीसी-बी 42.8, बीसी-ए 57.8 और एससी वर्ग की 60.6 प्रतिशत कटऑफ रही। बीकॉम (एडेड) में बीसी-बी 81.2, बीसी-ए 79.8 और एससी वर्ग की 72.8 प्रतिशत रही। बीसीए में बीसी-बी 66.6, बीसी-ए 58.8 और एससी वर्ग की 66 प्रतिशत, जबकि बीबीए में बीसी-बी 66.2, बीसी-ए 63.6 और एससी वर्ग की 67.4 प्रतिशत कटऑफ दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें