फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज जारी होगी खाली सीटों की सूची

Thu, 23 Jul 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सुपरन्यूमरेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग संपन्न हो गई। अब जिन पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रहेंगी, उनके लिए 27 जुलाई को अंतिम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि बीए, बीएससी (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस), बीकॉम, बीसीए, बीसीए (एआई), होम साइंस, बीटीटीएम, एमएससी बायोटेक, एमएससी अर्थशास्त्र, बी.वोक. (एमएलटी), बीएससी रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन तथा सिंगल मेजर (ऑनर्स) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सुपरन्यूमरेरी श्रेणी (खेल, केजी से पीजी सहित अन्य श्रेणियां) की सीटों के लिए अलग-अलग स्थानों पर काउंसलिंग कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें