कुरुक्षेत्र।कम्युनिटी सप्ताह में हिस्सा लेती स्कूली छात्रा एवं शिक्षक। स्वयं
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 से 21 अप्रैल तक कम्युनिटी सप्ताह आयोजित किया गया। सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को कम्युनिटी डे मनाया गया। कार्यक्रम में गीता कन्या विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सप्ताहभर विद्यार्थियों ने तकनीक, नवाचार और रचनात्मकता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। पहले दिन इलेक्ट्रॉनिक्स की मूलभूत जानकारी दी गई। दूसरे दिन डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना सिखाया गया। तीसरे दिन एआर और वीआर जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया। चौथे दिन विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर अपनी प्रायोगिक क्षमता और टीमवर्क को निखारा। पांचवें दिन रास्पबेरी पाई और एटीएल उपकरणों के जरिये प्रोजेक्ट बनाकर कोडिंग और हार्डवेयर का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्राचार्या सुमन बाला, मेघा, शिल्पा, सुमन, दीपिका, मनीषा और आचार्य सोमेश सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर, उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जांगड़ा, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद् डॉ. हरि प्रकाश शर्मा, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सौरभ त्रिखा, अंजलि शर्मा और संजय चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।