फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलेगा, कंपनियों ने रोका स्टॉक

Tue, 10 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एलपीजी गैस मुहैया कराने वाले कंपनियों ने सोमवार को व्यवसायिक गैस सिलिंडर देने से मना कर दिया। जिन गैस एजेंसियों ने सुबह से गैस सिलिंडरों का वितरण शुरू कर दिया था दोपहर को उन्हें कंपनियों के अधिकारियों ने रोक दिया। एजेंसी संचालकों की मानें तो उन्हें कंपनियों की तरफ से आदेश मिला है कि आगामी आदेश तक व्यवसायिक गैस सिलिंडर का वितरण न किया जाए। इस फैसले के बाद मंगलवार से रेस्टोरेंट से लेकर रेहडियों तक खाद्य उत्पाद बनाने वाले कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। यह फैसला कब तक लागू रहेगा इस पर भी कोई स्पष्टता नहीं है। क्योंकि गैस कंपनियों से जो आदेश मिले हैं उसमें आगामी आदेश तक के लिए रोक का जिक्र है। अंबाला कैंट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के संचालक विभू अरोड़ा ने बताया कि उन्हें कंपनी से आगामी आदेश तक व्यवसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद करने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन




इन सिलिंडरों में गैस सप्लाई पर लगी है रोक

गैस एजेंसी के संचालकों की मानें तो अभी तीन प्रकार के व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडरों पर रोक लगाई है। इसमें 19 किलोग्राम, 35 किलोग्राम और 47.5 किलोग्राम का सिलिंडर शामिल है। इसकी सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।



इंडस्ट्रियल सिलिंडर पर अभी नहीं हैं संकट के बादल



एलपीजी का प्रयोग घरेलू और व्यवसायिक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्रीज के लिए भी प्रयोग किया जाता है। अंबाला में ग्लासवेयर इंडस्ट्रीज में प्रमुख तौर पर एलपीसी सिलिंडरों का प्रयोग होता है। इंडस्ट्रीज के लिए 425 किलोग्राम का सिलिंडर एजेंसियों से सप्लाई होता है। एजेंसी संचालकों की मानें तो अभी तक इसकी सप्लाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन




जिला में 300 एमटी व्यावसायिक एलपीजी की खपत



जिला में कुल 38 गैर एजेंसियां हैं और 1453 से अधिक स्थानों पर व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर का प्रयोग होता है। इस हिसाब से अंबाला जिला में 300 मीट्रिक टन एलपीजी की हर माह सप्लाई व्यवसायिक कार्यों के लिए होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें