फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर रोगियों के उपचार में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका अहम: डॉ. कुलदीप सिंह

Tue, 10 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
डॉ कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑन इंटीग्रेटिव कैंसर केयर का आयोजन किया। इसमें अंबाला से मनोवैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ने शिरकत की। इस सम्मेलन में डॉ. सिंह ने साइको-ऑन्कोलॉजी एवं कैंसर रोगियों में तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. कुलदीप ने जोर देकर कहा कि कैंसर निदान के बाद मरीजों में पनपने वाले भय, अवसाद और चिंता को मनोवैज्ञानिक परामर्श से कम करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मानसिक मजबूती न केवल उपचार को प्रभावी बनाती है बल्कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार लाती है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें