फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट, अब रजिस्ट्री करवाने पर देना होगा ज्यादा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में जमीन के नए कलेक्टर रेट तय कर दिए गए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। अब नए रेट के अनुसार ही संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी, जिसके चलते अधिक राजस्व चुकाना होगा। नए रेट के आधार पर रजिस्ट्रियां करने को लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे रहे। दूसरे दिन भी दोपहर बाद ही रजिस्ट्रियां शुरू हो सकी तो जिले में महज 22 रजिस्ट्री की गई। इनमें थानेसर में 18, शाहाबाद में दो, पिहोवा और लाडवा में एक-एक रजिस्ट्री हुई जबकि बाबैन में कोई रजिस्ट्री दर्ज नहीं की जा सकी। ऐसे में लोग परेशानी झेलते रहे तो बड़ी संख्या में बैरंग लौटने को भी मजबूर हुए।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन लंबे समय से नए कलेक्टर रेट तय करने में जुटा हुआ था। प्रदेश भर में एक दिसंबर से ये रेट लागू किए जाने का निर्णय लिया गया लेकिन जिला में तीन दिसंबर को कार्य व्यवस्था पटरी पर आ सकी। जहां एक दिसंबर को रविवार रहा तो वहीं दो दिसंबर को सोमवार के दिन अधिकारी तय किए रेटों को लेकर पशोपेश में रहे तो वहीं ये जारी भी नहीं किए जा सके। यहां तक कि अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं किए जा सके। मंगलवार को भी दोपहर दो बजे बाद ही यह कार्य पूरा किया जा सका तो रजिस्ट्री भी शुरू हुई। इससे पहले तहसील परिसर में लोग भटकते रहे तो काउंटर सूने दिखाई दिए। जिले में एक दिसंबर से आवासीय, कृषि और वाणिज्यिक भूमि के लागू किए जा रहे नए कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसमें संबंधित क्षेत्र की मार्केट वैल्यू का भी ध्यान रखा गया है। जमीनों के खरीद फरोख्त को लेकर कलेक्टर रेट बेहद अहम होता है।
विज्ञापन









इस तरह बढ़े शहर में कलेक्टर रेट

एरिया - पिछले वर्ष रिहायशी अब पिछले वर्ष व्यवसायिक अब

कैलाश नगर -9000 14000 - 4200053000
पटेल नगर-950012000- 35000-44000
रामचंद्र कॉलोनी 8500-11500-00
लक्ष्मण कॉलोनी8500-11500-2800035000
भीम कॉलोनी-95001200033000-53000
दुखभंजन कॉलोनी950012500- -4200051000
ब्रह्मा कॉलोनी-950012000-33000-39500
दर्रा कलॉ ज्योतिनगर8500-1200054000-67000



ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े कलेक्टर रेट प्रति एकड़ (मुख्य सड़क के दोनों ओर दो एकड़ तक)
गांव पहले अब
अढोण- 24 लाख रुपये 27 लाख रुपये
अजराना कलां29 लाख रुपये 35 लाख रुपये
अजराना खुर्द27 लाख रुपये 30 लाख रुपये
आलमपुर-25 लाख रुपये 29 लाख रुपये
अमीन-25 लाख रुपये 29 लाख रुपये
बचगांवा-25 लाख रुपये 28 लाख रुपये
बहादुरपुरा-26 लाख रुपये 30 लाख रुपये
बाहरी-29 लाख रुपये 33 लाख रुपये
बारना-32 लाख रुपये 36 लाख रुपये
बलाही-24 लाख रुपये 27 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें