फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, फसलों पर पाले का खतरा

Sun, 14 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ही प्रतापगढ़ गांव के खेतों में हल्की धुंध के बीच इस 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम के बदलाव के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई हैं। जिले में शनिवार को पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही और शीतलहर चलने के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। केवल एक से दो घंटे ही सूर्य देव के दर्शन हो पाए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के समय तापमान और गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों को सुबह और देर शाम काफी परेशानी हुई। ठंड का असर अब फसलों पर भी दिखने लगा है। देर रात और अल सुबह के समय खेतों में पाला जमने लगा है, जिससे सरसों, गेहूं और सब्जी की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है।
मौसम रहेगा परिवर्तनशील
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि अगले 48 घंटों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों को पाले से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें