कुरुक्षेत्र। क्षेत्र में धूप खिलने से एक दिन की राहत के बाद कड़ाके की ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी लेकिन 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर के असर से ठंड से निजात नहीं मिल सकी।
धूप कम होने के कारण ठंड का असर बरकरार रहा और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही माैसम विशेषज्ञ शुक्रवार को तेज धूप खिलने की संभावना जता रहे हैं।