फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले पड़े चार फीट गहरे नाले में गिरा गोवंश, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा रोड अनाज मंडी मोड़ पर खुले पड़े चार फीट गहरे नाले में गोवंश जा गिरा। नगर पालिका की टीम सहित करीब एक दर्जन लोगों ने गोवंश को रस्सी बांधकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उधर, इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर पालिका की बड़ी लापरवाही बरते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। समाजसेवी एवं विहिप नेता महेश भगत ने चेतावनी दी कि इस तरह से इतने बड़े व गहरे नाले को ओपन छोड़ देना हादसों को न्यौता देना है। इसी लापरवाही के कारण गोवंश नाले में गिरा है। यह आबादी वाला क्षेत्र है और कोई बच्चा भी इसमें गिर सकता है। खतरनाक नालों को तुरंत प्रभाव से बंद करें अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सेल टैक्स इंस्पेक्टर बलबीर सिंह प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी रोटी डालने अनाज मंडी मोड़ पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि गोवंश गहरे नाले में गिरा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना विहिप नेता महेश भगत को दी। सूचना मिलते ही महेश भगत मौके पर पहुंचे और नगर पालिका सचिव को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र की अगुवाई में करीब दस कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से करीब तीन घंटे बाद गोवंश को रस्सी से बांधकर बाहर निकाल लिया गया। गोवंश को बचाने के लिए सफाई कर्मचारी जाति राम गहरे नाले में कूद गए। गोवंश के नाले से बाहर निकलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। गोवंश को निकालने में विहिप नेता महेश भगत, भाजपा नेता इंद्रजीत अरोड़ा व बलबीर सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही। इस बारे में सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को देंगे और उनका प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इस ओपन पड़े नाले को कवर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें