फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक अपनी बात पहुंचाने का सशक्त माध्यम है सीएम विंडो : धर्मवीर

Mon, 26 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष आम नागरिक को अपने मन की बात रखने का सबसे सशक्त माध्यम सीएम विंडो है। सीएम ने आमजन की समस्याओं से रोजाना रूबरू होने के लिए उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो को शुरू करने का अहम निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से लोगों को जिला मुख्यालय पर जाने की बजाय उपमंडल स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने रविवार को उद्घाटन के दौरान बताई। एडीसी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए पिहोवा के ई-दिशा केंद्र में विधिवत रूप से सीएम विंडो शुभारंभ के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रशासनिक कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाने की पहल शुरू की गई है। पिहोवा में सीएम विंडो शुरू होने से अब उपमंडल के लोग सीधे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री को दर्ज करवाने में सक्षम होंगे। इस प्रणाली से 15 दिनों के अंदर-अंदर लोगों की शिकायतों का घर बैठे निवारण होगा।
एसडीएम अजय चोपड़ा ने कहा कि सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री समस्या निवारण पटल के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निर्धारित समयावधि से पहले जवाब देना होगा। इस मामले में जरा सी भी कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सीएम विंडो में अपनी जायज मांगों को ही रखें तथा शिकायत पर अपना मोबाइल नंबर भी जरूर अंकित करें। इस मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार, भाजपा नेता युधिष्ठिर राय बहल सहित कार्यालय के कर्मचारियों सहित कई अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें