फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम देंगे 64 करोड़ की 26 परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वसंत पंचमी के अवसर पर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व कैथल के नागरिकों को करीब 64 करोड़ रुपये की लागत की 26 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के दौरान सरस्वती तीर्थ स्थल के लिए एक बड़ी परियोजना की भी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल पर वसंत पंचमी के समापन समारोह पर 23 जनवरी को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान कुरुक्षेत्र की 12, कैथल की 5 और यमुनानगर की 9 हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तीन डिवीजनों की योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इन परियोजनाओं पर कुल 64 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी।
2100 विद्यार्थी सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देंग
23 जनवरी को सुबह नौ बजे 2100 विद्यार्थी सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर संत सम्मेलन का आयोजन होगा। इस संत सम्मेलन में सरस्वती नदी के किनारे स्थित मंदिरों के साधु संत शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को शाम 6:30 बजे प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार हरजीत हरमन अपनी प्रस्तुति देंगे और सुपरहिट गाना वांगा चडवांदे मित्रा दा ना की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें