फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बोले-राफेल मामले में राहुल गांधी के झूठ का हुआ पर्दाफाश

Sun, 17 Nov 2019 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क़ुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राफेल मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। अब भाजपा देश की जनता को कांग्रेस का झूठ बताने का कार्य करेगी। इतना ही नहीं भाजपा कांग्रेस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी करेंगी।

विज्ञापन


पार्टी ने इसका शेड्यूल भी तय कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पिपली रोड पर एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाडवा से पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी की पुत्री डॉ. आशिमा व उनके दामाद डॉ. गौरव(आईएएस) को आशीर्वाद देने के लिए विवाह समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने नवदंपती को सुखमय जीवन और लंबी उम्र का आशीर्वाद देते हुए पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी व परिवार के सभी सदस्यों को विवाह की बधाई दी है।

इस विवाह समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, केन्द्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम गुज्जर, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक आसिम गोयल, भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री ओपी धनखड़, पूर्व विधायक सुभाष बराला, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित अन्य विधायक व हजारों गणमान्य लोग पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें