मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय शक्ति उपासना और आत्मशुद्धि का होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इस मौके पर सभी नागरिकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के विचारों से प्रेरणा मिलती है: सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के नागरिकों से संवाद करते हैं और विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को उजागर करते हैं। इससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय शक्ति उपासना और आत्मशुद्धि का होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।