फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर-घर जाकर कूडा़ उठाने वाला टिपर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घर-घर जाकर कूडा़ उठान में लगे एक टिपर में ब्रह्मसरोवर के किनारे अचानक आग लग गई। टिपर का केबिन जलकर राख हो गया। इसके चलते वहां खड़े अन्य टिपर चालकों में अफरा-तफरी मच गई। टिपर सीएनजी ईंधन पर संचालित था। यह गनीमत रही कि टिपर में आग केबिन की ओर लगी, जिसकी वजह से सीएनजी टैंक तक आग नहीं पहुंच पाई और एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक आग लग जाने के बाद अन्य टिपर चालक आग को बुझाने की कोशिश करने में लगे रहे कि कहीं आग सीएनजी टैंक तक न पहुंच जाए। आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। जलने वाला टिपर निजी कंपनी सुगम स्वच्छता का है, जिसने शहर से कूड़ा उठाने का ठेका ले रखा है। कंपनी सुपरवाइजर राकेश गौतम का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें