फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेत में अवैध खनन करने पर सीएम फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुरादनगर गांव में अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए खेत से मिट्टी उठाने के मामले में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर रेड कर दी। निरीक्षण के दौरान मौके पर खेत से एक जेसीबी, एक पोकलेन मशीन व तीन टिप्पर, जिसमें एक टिप्पर खाली व दो टिप्पर मिट्टी से भरे हुए खनन करते हुए पाए गए। टीम ने खनन विभाग व तहसील कार्यालय लाडवा को सूचित किया। मौके पर पहुंच टीम ने उपरोक्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कानूनगो वेद प्रकाश ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर खेतों का निरीक्षण किया। इस बारे में तहसील कार्यालय रिकॉर्ड अनुसार संबंधित खेत मालिक के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करने का अवैध कारोबार करने आदि मामलों पर सरकार द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें