फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिहोवा में सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में दबिश, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

Mon, 14 Jul 2025 12:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

सीएम फ्लाइंग ने पिहोवा तहसील में छापेमारी की।  टीम ने तहसीलदार कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की।  जांच प्रक्रिया शाम तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिहोवा तहसील में सोमवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने तहसीलदार कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। यह कार्रवाई किसी शिकायत के आधार पर की गई है या नियमित निरीक्षण का हिस्सा है, इसकी जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है

विज्ञापन


अधिकारियों की अनुपस्थिति

बताया जा रहा है कि तहसीलदार पूनम, जिनका हाल ही में शाहाबाद से तबादला हुआ है। अभी तक कार्यालय में जॉइन नहीं किया है। इसके अलावा, नायब तहसीलदार भी किसी कार्य के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


जांच की प्रक्रिया

सीएम फ्लाइंग की टीम ने हाजिरी रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच प्रक्रिया शाम तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: तेज रफ्तार टैंकर ने दंपती को मारी टक्कर, पति की हुई मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें