फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिन और छाएंगे बादल, होगी हल्की बूंदाबांदी

Mon, 04 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सप्ताहभर से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को भी पूरा दिन रूक-रूक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप निकली उसके बाद शाम के समय फिर से बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।
मौसम के खुशनुमा होने के कारण लोग व बच्चे पार्कों में मस्ती करते दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे ही हल्की बूंदाबांदी होगी जिससे मौसम खुशनुमा रहेगा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बारिश होने पर किसानों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि बारिश होने से फसलों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें