फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की पंचकूला में होगी सुनवाई

Mon, 04 Aug 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के तहत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी वित्तीय शिकायतों की सुनवाई यूएचबीवीएन मुख्यालय विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लॉट नंबर तीन और चार, सेक्टर-14, पंचकूला में होगी। इस दौरान एक से तीन लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों को सुना जाएगा। ये जानकारी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सुनवाई का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान चार, 11, 18 अगस्त और 25 अगस्त को किया जाएगा। मंच पर गलत बिल, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर, और वोल्टेज समस्याओं से जुड़े मामलों पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें