फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर छाए बादल, बारिश के बाद मौसम हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। चार दिनों से लगातार बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, लेकिन सोमवार शाम चार बजे कुछ क्षण के लिए सूरज की हल्की चमक दिखाई दी। दिनभर ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस की गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबबे आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत से आ रही शीत लहरों ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। बढ़ती ठंड ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष सतर्कता की आवश्यकता बढ़ा दी है। ठंड के चलते बुजुर्ग अपने घरों में दुबके रहे, जबकि अन्य लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस ठंड का असर सरसों और गेहूं पर सकारात्मक और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका भी है।
इन दिनों जिला में शीत लहर चल रही है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। उपायुक्त नेहा सिंह ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें, घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें।
विज्ञापन

फ्लू, नाक बहना, भरी नाक या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती हैं। इसलिए इस तरह के लक्षणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श करें। जरूरत के मुताबिक ही रूम हीटर का प्रयोग करें, लेकिन रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि यह कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें