फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में झमाझम बरसे मेघ, कई जगह जलभराव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी सहित जिलेभर में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ और इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दी। जिले में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं अगले तीन दिन तक और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले करीब 20 दिन से लगातार गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोग परेशान होने लगे थे तो वहीं किसानों मेें भी मायूसी छाने लगी थी। पिछैती धान की फसल में बारिश की बेहद जरूरत मानी जा रही थी और किसान इसका इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी और माना जा रहा है कि इस बारिश का फसल में बड़ा फायदा होगा। वहीं धान की अगेती किस्म की फसल की कटाई भी प्रभावित हो गई है तो अनाज मंडियों में बिकने के लिए आया कई क्विंटल धान भी भीग गया है। उधर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बाद में लगाई गई धान की फसल को इस बारिश से बड़ा फायदा होगा। यही नहीं बारिश से अन्य फसलों को भी फायदा है, लेकिन पक चुकी धान की फसल में इसका कुछ नुकसान जरूर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें