फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इटली भेजने के नाम पर 13. 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक कबूतरबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी राज सिंह उर्फ राजविंद्र निवासी बलिया जिला संगरूर पंजाब को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार निवासी भुस्थला ने बताया था कि उसके बेटे गौरव को इटली भेजने के लिए इटली में रह रहे आरोपी नानक ने अपने पिता राजविंद्र सिंह व पत्नी रमनदीप कौर के पास भेजा था। इस एवज में आरोपियों ने उससे 15 लाख रुपये मांगे थे। उसने पैसे का इंतजाम कर अलग-अलग समय पर साढ़े 13 लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। नौ नवंबर को आरोपियों ने अमृतसर एयरपोर्ट से गौरव को इटली के लिए भेज दिया, मगर उसकी अपने बेटे से कोई बात नहीं हुई। वह अभी तक लापता ही है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें