फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भूख हड़ताल संग लिपिकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लिपिक वर्ग का धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल करने के साथ ही नारेबाजी की। इस दौरान धरनारत लिपिकों ने नाटक के माध्यम से वेतन के नाम पर कर्मचारियों के शोषण को दर्शाया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला सचिव नरेंद्र ने की। इस दौरान एक नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने 1957 से लेकर 2016 तक के सात वेतन आयोगों में उनके साथ वेतन के नाम पर हो रहे शोषण का दर्शाया। इस नाटक में धरनारत लिपिक वर्ग के कर्मचारी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री ओएसडी से लेकर वंचित लिपिक वर्ग सहित अलग-अलग पात्र नजर आए। उन्होंने इस नाटक में कर्मचारियों के शोषण को लेकर सरकार पर तंज कसे तो वहीं अपनी मांग को जायज करार दिया। वहीं भूख हड़ताल के 16वें दिन विजेंदर शर्मा, मनोज कुमार, राकेश वर्मा, अमित कुमार, साहिल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें