फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल विवाह और बाल मजदूरी दोनों गैर कानूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीनियर सेकेंडरी विद्यालय गांव बारना में बाल मजदूरी व बाल विवाह को रोकने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला सह संयोजक रामलाल सिरसल ने विद्यार्थियों को बाल विवाह और बाल मजदूरी के बारे में में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई रुक जाने के कारण उनका विकास रुक जाता है। बाल विवाह होने से लड़कियों के शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह और बाल मजदूरी न करने की शपथ दिलाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णचंद ने विद्यार्थियों को बाल विवाह और बाल मजदूरी को रोकने में हर संभव योगदान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यशपाल, रामप्रसाद, राजबीर, प्रीति, सीमा, संध्या सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें