फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हड़ताल पर लिपिक, 300 लाइसेंस, 250 वाहनों का पंजीकरण अटका

Tue, 13 Aug 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले भर के लिपिकों ने मांगों के लिए सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी। पहले ही दिन सरकारी विभागों में कई कामकाज प्रभावित हुए और करीब 300 लाइसेंस व 250 वाहनों का पंजीकरण अटक गया। कार्यालयों में कार्य न होने के कारण कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी जिला सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लिपिक क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर धरने पर उतरे कर्मियों ने कहा कि पिछले वर्ष भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था। मांगें पूरी नहीं किए जाने पर अब उन्हें अब फिर हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा।

बॉक्स
वेतन बढ़ोतरी और विसंगतियों को दूर करने की है मांग

एसोसिएशन जिला संरक्षक शशि भूषण शर्मा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले भर के लिपिकों ने जिला सचिवालय के समीप सांकेतिक धरना देकर रोष जताया। प्रदेश भर के लिपिकों की मांगों में वेतन में बढ़ोतरी, छठे पे कमीशन की विसंगतियां दूर करना, लिपिक वर्ग की कार्य समीक्षा जारी करना सहित कई अन्य मांगे शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक थी, जिसमें लिपिकों की मांगों को लेकर चर्चा की जानी थी। इस बैठक को लेकर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन कैबिनेट की बैठक में लिपिकों की मांगों को लेकर चर्चा नहीं की गई। इसको लेकर प्रदेश भर के लिपिकों में रोष बना हुआ है।

बॉक्स
हड़ताल तीन दिन रहेगी जारी : मंजू
जिला प्रधान मंजू रानी ने बताया कि लिपिक वर्ग लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। लिपिकों की मांग जायज होने के बाद भी प्रदेश सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके कारण जिले भर के लिपिक आज हड़ताल पर है। यह सांकेतिक हड़ताल तीन दिनों तक चलेगी, इसके पश्चात हड़ताल को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें