कुरुक्षेत्र। जिले में स्वच्छता को लेकर निरीक्षण करते राज्य स्वच्छता अभियान के वाइस चेयरमैन सुभा
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र को शहर के नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने का भरसक प्रयास जारी है ताकि शहर को स्वच्छ बनाकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने वाले विदेशी नागरिक महाभारत की भूमि को देखकर दोबारा आने का मन बना सकें। ऐसा होने से कुरुक्षेत्र का नाम स्वच्छता में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा।
राज्य स्वच्छता अभियान के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र सोमवार को जिले में स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने नेशनल हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज 15 नवंबर से हो चुका है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश व विदेशों से लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु मनोरम दृश्य को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वच्छता का ख्याल रखें। मौजूदा समय में गीता जयंती के अवसर पर देश व विदेश से वीवीआईपी व वीआईपी लोगों का आना जाना बना हुआ है। ऐसे में धर्मनगरी के सभी मार्ग साफ व स्वच्छ हो, सड़कों के किनारे खड़े पौधे व्यवस्थित ढंग से कटे छंटे हो, ताकि गीता जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छता चार चांद लगाने का काम करे।
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वच्छता को लेकर निरीक्षण करते राज्य स्वच्छता अभियान के वाइस चेयरमैन सुभा