फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका की ओर से एक जून से 21 जून तक चलाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में शहर के विभिन्न वार्डों में आमजन व दुकानदारों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद राजेश उप्पल और डॉ. प्रवीण शर्मा लक्की सहित अन्य संभावित पार्षदों की उपस्थिति में नागरिकों को शपथ पत्र के माध्यम से पृथ्वी और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के प्रयोग, पेपर और कपड़े के बैग के उपयोग, कम से कम कचरा करने, ऊर्जा और पानी के संरक्षण, तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने जैसे संकल्प दिलवाए गए। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस 21 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शहर में रोजाना सफाई के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, झुग्गी-झोपड़ियों से कचरा उठान, गीले और सूखे कूड़े का अलग निपटान, तथा कूड़े से खाद बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें