फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वार्ड नंबर एक से आज शुरू होगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ लेते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व नगर पार्षद। विज्ञप् - फोटो : Police
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जाएगा। इसके लिए सार्थक प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिला उपायुक्त ने खुद कमान संभाल ली है और 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य शहर की स्वच्छता पर निगरानी रखने के साथ-साथ स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

यह कार्य आज वार्ड नंबर एक से शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में वार्ड के हर नागरिक को अपना सहयोग देना होगा। इसके बाद सभी 32 वार्डों में इस अभियान को चलाया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने स्वच्छता को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला नगर आयुक्त अमन कुमार, नगर पार्षदों के साथ-साथ अधिकारियों से स्वच्छता के लिए योजना पर चर्चा की और सभी से सुझाव भी लिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए एक-एक नागरिक को सकंल्प करना होगा। इस सकंल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर से ही स्वच्छता शुरू करनी होगी। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के यज्ञ में अपनी आहुति डालेगा तो निश्चित ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपने का साकार बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी अपने-अपने वार्ड की फोटो को प्रशासन के पास भेजना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक फोटो पर प्रशासन एक्शन ले सके। सभी के साझे प्रयासों से शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें