फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान, 300 जवानों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर श्रमदान करते हुए पुलिस जवान। विज्ञप्ति​
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों और स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए पुलिस लाइन में विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन की प्रत्यक्ष देखरेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल और आवासीय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाना रहा।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह तड़के शुरू हुए इस अभियान में जिला पुलिस के करीब 300 पुलिस कर्मचारियों ने पूरी तत्परता के साथ भाग लिया। पुलिस अधिकारियों और जवानों में भारी उत्साह देखने को मिला। देखते ही देखते पूरी पुलिस लाइन में सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। जवानों ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड, प्रशासनिक ब्लॉक, पुलिस अस्पताल, मैस और आवासीय क्वार्टरों के आस-पास जमे कूड़े-करकट और झाड़ियों को साफ किया।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल प्रतीकात्मक नहीं होनी चाहिए बल्कि इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन




अभियान के दौरान एसपी ने केवल पुलिस लाइन तक ही सीमित रहने के बजाय पूरे जिले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले परिसरों में नियमित सफाई अभियान चलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों में आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए ताकि पुलिस की छवि एक अनुशासित और जागरूक बल के रूप में उभरे। अभियान के अंत में एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया गया और भविष्य में प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने की शपथ ली गई। पुलिस की ओर से चलाए गए इस व्यापक अभियान की स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है।

कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर श्रमदान करते हुए पुलिस जवान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें