फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर और आरओबी पर भी चलाया जा रहा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जबकि 10 दिन बाद 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी पहुंचेंगे। यहां वे ज्योतिसर में गुरू तेग बहादुर के 350 वें शहीदी समागम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसी समागम के चलते प्रदेश भर में नगर कीर्तन भी निकाले जाने हैं, जो समागम के दिन यहां पहुंचेंगे। इन खास आयोजनों को लेकर प्रशासन ने तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। इसी के चलते ही विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए वैसे पिछले करीब ढाई माह से स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है लेकिन अब इन खास आयोजनों के चलते नगर प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के प्रति फिर गंभीरता दिखाई है। पवित्र ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर से लेकर मुख्य सड़कें ही नहीं रेलवे ओवरब्रिज तक सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर प्रशासन ने इसके लिए सफाई कर्मियों की टीमें उतारी हैं। इसके साथ ही सफाई कार्य की लगातार निगरानी भी की जा रही है।
माना जा रहा है कि इन आयोजनों से पहले शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बना दिया जाएगा, ताकि यहां दूर-दराज से आने वाले लाखों लोगों में धर्मनगरी की बेहतर छवि बने और इसकी चर्चा दूसरे क्षेत्रों में भी हो। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन



बॉक्स
हर गली, नुक्कड़ होगा स्वच्छ : राजेश कुमार
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाया जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इतने बड़े आयोजन के चलते यह जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समय रहते सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त किया जा रहा है। शहर की मुख्य सड़कें ही नहीं हर गली व नुक्कड़ भी स्वच्छ दिखाई देगा, लेकिन इसमें आम लोगों को भी सहयोग करना होगा।



बॉक्स

रंगाई-पुताई से लेकर लड़ियां भी सजाई जा रही
गीता महोत्सव के चलते जहां शहर के चौक-चौराहे सजाए जाने लगे हैं वहीं पवित्र ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर पर रंगाई पुताई से लेकर लड़ियां तक लगाई जाने लगी हैं। ब्रह्मसरोवर के घाटों के साथ-साथ चारों ओर सड़कें, ग्रिल तक दुरूस्त की जा रही है। केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाएंगी। सफाई व्यवस्था पर खास जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें