फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को चार जोन में बांटकर होगी सफाई

विज्ञापन
नगर पालिका सदन की बैठक लेते नपा प्रधान आशीष चक्रपाणि। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका सदन पहली बैठक अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि की अध्यक्षता में पालिका कार्यालय में हुई। इस बैठक में शहर का विकास, सुंदरीकरण करने, साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने सहित समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर को चार जोन में बांटकर स्वच्छ बनाया जाएगा। वहीं शहर के सभी 17 वार्ड में तीन सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी नियमित लगाई जाएगी।
पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने बताया कि शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास और सुंदरीकरण के लिए पार्षद की ओर से आए प्रस्ताव पर विचार करके उन्हें इन कामों के लिए राशि प्रदान की जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई के उपकरण की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा नए उपकरण को खरीदने का भी निर्णय लिया गया। शहर में अधिकतर टिप्पर की मदद से सफाई की जाती है।
विज्ञापन

चढ़ाई और संकरी जगह पर टिप्पर नहीं पहुंच पाते हैं। इसके लिए छोटी व बड़ी हाथ रेहड़ियों की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के प्रत्येक चौक का सुंदरीकरण और भव्यकरण किया जाएगा। सेंट्रल वर्ज से गायब ग्रिलों को लगाया जाएगा। इसके साथ सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पालिका में आने वाले लोगों के कार्य लंबित न रहे इसके लिए पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर की प्रमुख समस्या शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश है। इन बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी गौशाला संचालक से संपर्क किया जाएगा। वहीं गांव में ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला के निर्माण के लिए संपर्क करेंगे। इसके अलावा शहर में एक नंदीशाला भी बनाई जाएगी तथा हड्डी रोड़ा का भी टेंडर निकाला जाएगा। इस मौके पर पार्षद फूल सिंह, महंत दीपक प्रकाश, रविकांत शर्मा, राजेश गोयल, लाभ सिंह, पराग धवन, ज्योति, सारिका, दीपिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें