फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सेक्टर 30 में की सफाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अ​भियान के तहत सैक्टर 30 में सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा स्वच्छता पखवाड़ा एवं हरियाणा वीर शहीदी दिवस के अवसर पर सेक्टर 30 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं नगर परिषद थानेसर के तत्वावधान में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। पार्क एक को सुंदर बनाने के लिए पौधरोपण के अंतर्गत पाम के पौधे लगाए।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, जिला नगर आयुक्त अमन कुमार, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान पंडित सुरेश कुमार, प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, वार्ड 14 पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सैनी, वार्ड 13 पार्षद दुष्यंत बक्शी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-आठ के प्रधान देवेंद्र हांडा, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर तरसेम कौशिक, अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं उपप्रधान नसीब सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि सुभाष सुधा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग कम करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर 30 में बरसाती पानी की पाइपलाइन, मुख्य चौक के नवीनीकरण, मुख्य सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण और घरों पर नंबर प्लेट लगाने के कार्य पर एचएसबीपी अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। साथ ही, कम्युनिटी सेंटर का कार्य भी प्रगति पर है।

कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के तहत सैक्टर 30 में सफाई करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें