फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं, एक टीके की होगी अनिवार्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थियों के लिए कैंपस खोलने का फैसला लिया है। स्नातक पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं सोमवार से लगेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर के चौथे, छठे, आठवें व दसवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी तीन जनवरी से ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति प्रदान की है। ऑफलाइन कक्षा लगाने के लिए विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके अलावा कक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों को टीके की एक और हॉस्टल के लिए दोनों टीकों का लगा होना अनिवार्यता रखी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षा का समय बढ़ाकर एक घंटा दिया है। इससे पहले ऑनलाइन कक्षा का समय 45 मिनट निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी की अध्यक्षता में डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस, डीन फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नालॉजी, डीन फैकल्टी ऑफ लॉ, डीन फैकल्टी ऑफ कॉलेज, दोनों हॉस्टल के चीफ वार्डन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कैंपस खोलने को लेकर फैसला लिया गया। हालांकि 22 नवंबर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कैंपस खोलने के फैसला पर सभी छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि सभी विद्यार्थियों के लिए कैंपस खोलने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे थे, लेकिन अब छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।
छात्र हितों को देख विवि प्रशासन ने लिया फैसला: डॉ. दीपक
केयू लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हितों को देखते हुए यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थियों के लिए कैंपस खोलने का फैसला लिया है। ऑफलाइन कक्षा लगाने वाले विद्यार्थियों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें