फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में रोडवेज निजी बस चालकों का टाइम टेबल पर टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के नए बस अड्डे पर मंगलवार को रोडवेज कर्मियों और निजी बस चालकों के बीच टाइम टेबल को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद करीब दो घंटे तक चला, जिससे बस अड्डे पर तनाव की स्थिति बन गई। निजी बस चालकों ने रोडवेज बस के आगे अपनी गाड़ी लगा दी, जिससे बसों का संचालन बाधित हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

यातायात शाखा के निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। रोडवेज कर्मियों ने निजी बस संचालकों पर टाइम टेबल का पालन न करने और मनमर्जी का आरोप लगाया। विवाद के बीच बस अड्डे का गेट कुछ समय के लिए बंद किया गया। यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए इसे जल्द ही खोल दिया गया। इस दौरान पूंडरी की ओर जाने वाली निजी और रोडवेज बसों का संचालन बाधित रहा।

डिपो अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल सहित अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निजी बस चालकों ने डिपो अधिकारियों के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारियों ने बसों का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन


नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी : समिंदर
महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि निजी बस संचालकों और रोडवेज कर्मियों के बीच टाइम टेबल का मसला पहले भी सामने आ चुका है। मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। नियमानुसार जो भी उचित कार्रवाई होगी, वो अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें