फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोशल मीडिया पर गुरनाम चढूनी के कोकरोच जनता पार्टी के संयोजक होने का दावा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुनाम सिंह चढू़नी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का कोकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने का दावा किया गया। उन्हें यह जिम्मेदारी किसने दी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। चढूनी ने कहा कि उन्हें अचानक ही यह पदाधिकारी बनाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये ही मिली।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि उन्होंने कुछ संबंधित लोगों से संपर्क भी किया तो जवाब मिला कि पूरी सोच समझ के साथ यह फैसला किया गया है। इस पर उन्होंने भी दी गई जिम्मेदारी का सम्मान रखा और कहा कि वे हर स्तर पर खरा उतरेंगे। चढूनी ने कहा कि यह विशेष बात नहीं है कि यह पार्टी कैसे अस्तित्व में आई और कौन पदाधिकारी बना लेकिन इसके साथ जुड़ रहे करोड़ों लोगों ने साबित कर दिया है कि आज वर्तमान सरकार व अन्य दलों से बेहद दुखी हैं। चढूनी ने कहा कि अब तक हर पार्टी ने ही मध्यम व निम्न वर्ग का शोषण करने का ही कार्य किया है। लोग बेहद त्रस्त हैं और नए विकल्प की तलाश में हैं। अब विकल्प मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें