फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सेकेंड में 56 बार हमला कर गाय ने महिला को जमीन पर पटका

विज्ञापन
civics - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के अधिकारी शहर को कैटल फ्री बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल अलग है। आवारा पशु लोगों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर रहे हैं। शनिवार को भी सेक्टर 13 में एक ऐसा दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।
विज्ञापन

मात्र 40 सेकेंड की वीडियो में गाय पहले साइकिल सवार बच्ची के पीछे दौड़ती है, टक्कर मारकर बच्ची को नीचे जमीन पर गिरा देती है। पैरों से कुचलने का प्रयास करती है। इसी बीच एक महिला अपने घर से बाहर निकल बच्ची को बचाने का प्रयास करती है, लेकिन गाय उक्त महिला पर ही सींग से हमला बोल देती है। मात्र 40 सेकेंड में गाय ने उक्त महिला पर 56 से अधिक बार सींग और पैरों से हमला करती रही। यही नहीं, किसी न किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई, तो वहां मौजूद एक अन्य महिला भी पर हमला बोल दिया। गाय ने महिला को चार बार टक्कर मारते हुए पैैरों नीचे कुचल दिया। वहीं बचाव करने आए एक सेक्टरवासी पर भी गाय ने हमला करने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति ने साइकिल उठा अपना बचाव किया। गाय के हमले से बच्ची सहित दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है। गंभीर बात यह है कि इससे 72 घंटे पहले वीरवार को भी सेक्टर 13 में गौवंश दो महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था।
नगर परिषद लगातार पकड़ रही गोवंश को: ईओ
नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुमार का कहना है कि नगर परिषद बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात के समय गोवंशों को शहर की तरफ छोड़ जाते हैं। नगर परिषद ग्रामीणों को जागरूक कर रही है कि वे गोवंश को गोशाला में ही छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें