फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन से बिजली न आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले आठ दिन से बिजली ने आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को ज्योतिसर के नजदीक कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर एक घंटा जाम लगाए रखा। ग्रामीणों ने सड़क के बीच पेड़ गिराकर ऑटो खड़ा कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों तरफ का मार्ग बाधित रहा और दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर ज्योतिसर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर समझाने पर भी जब लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए तब केयूके एसएचओ राकेश कुमार और जिला ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि 31 मई देर रात आए तूफान के बाद से उनके घरों की बिजली गुल है, जबकि पूरे इलाके में बिजली बहाल हो चुकी है। रानी और दर्शनी देवी ने बताया गांव ज्योतिसर में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 100 गज के प्लाट इन लोगों को मिले थे, जहां पर इन्होंने अपने घर बनाए हुए हैं। इनकी बस्ती में करीब 25 परिवार रहते हैं। कई बार बिजली अधिकारियों को इस बारे सूचित किया, लेकिन उनकी तरफ से उनके घरों की बिजली बहाल करने का कोई भी कदम नहीं उठाया गया। अब मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है, ताकि अधिकारी उनकी इस समस्या की ओर ध्यान दे सकें।
पिछले 8 दिन से बिजली न होने के कारण पानी की भी समस्या उनके लिए बनी हुई है। पुलिस ने पूरी समस्या सुनने के बाद मौके पर बिजली कर्मियों को बुलाकर उनकी समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि निगम द्वारा लगातार बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया जा रहा है और काफी हद तक ठीक भी हो चुकी है। तीन जून को दोबारा आई आंधी ने उक्त बस्ती के तीन बिजली के खंभे गिरा दिए। इस कारण इस बस्ती की बिजली बहाली में देरी हुई है। शाम तक यहां की बिजली ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें