फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 26 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन लगातार हो रही मौत का सिलसिला अभी भी थमता दिखाई नहीं दे रहा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को भी कोरोना से होने वाली दो मौतों की पुष्टि की है, जिसमें सेक्टर-3 वासी 68 वर्षीय महिला और गांव फतुपुर वासी 71 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। विभाग के अनुसार महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में 17 मई को दाखिल कराया गया था, यहां उनकी पांच जून को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 71 वर्षीय व्यक्ति को 1 जून को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया था, लेकिन इनकी भी 6 जून को उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में अब तक 339 मरीज कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से 26 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 57 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अब कुरुक्षेत्र में महज 336 ही एक्टिव केस बच गए हैं। इनमें से 13 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल और 101 को अन्य निजी और सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 222 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि आमजन के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी से कुरुक्षेत्र कोरोना मुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को एक ही दिन में कुरुक्षेत्र से 57 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 96.90 फीसदी पर पहुंच गया है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल रहा है। कुरुक्षेत्र में 21760 में से अब तक 21085 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके हैं। कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 5.99 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक लिए गए 364483 में से 341653 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने कहा कि अब तक 339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें