फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन और आईसीयू में तैनात चिकित्सक पीपीटी किट पहन करेंगे मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग से में योद्धा की भूमिका निभा रहे चिकित्सकों को खुद की सुरक्षा के लिए कवच मिल गए हैं। एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन व आईसीयू वार्ड में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक अब पीपीटी किट पहन मरीजों की जांच करेंगे, इसके लिए रोटरी क्लब द्वारा 50 पीपीटी किटें उपलब्ध कराई गई हैं। विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को यह किट चिकित्सकों को वितरित की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए आइसोलेशन और आईसीयू वार्ड में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों व नर्सो के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है। इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए रोटरी क्लब के सहयोग से कुरुक्षेत्र के चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए 50 पीपीटी किट मुहैया करवा दी है तथा 50 और पीपीटी किट के आर्डर कर दिए है। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र का सौभाग्य है कि इस जिले में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं है और अब तक जितने भी नूमनों की रिपोर्ट आई है, वह सब नेगेटिव ही पाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए है। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है ताकि कोरोना वायरस का फैलाव ना हो सके और इस पर रोकथाम लग सके। इस विकट स्थिति में डॉक्टर लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर आइसोलेशन वार्ड में काम कर रहे है। इनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना प्रशासन और सरकार का कर्तव्य बनता है। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए समान की कमी को पूरा करने के लिए टेंडर लगा दिया है और आगामी 2-3 दिनों में समान की कमी को पूरा कर दिया जएगा।
769 लोगों को घरों में ही किया गया है क्वारंटीन : सुखबीर
सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस नहीं है। इस जिले में 48 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लिए गए और इनमें से 45 सैंपल नेगेटिव आए है, 3 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं जिले में दिसंबर माह से अब तक कुल 2336 विदेश से आने वाले लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है। इनमें से 1567 लोग 28 दिन का समय चक्र पूरा कर रहे है और 769 को घरों में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें