फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया पिपली से थर्ड गेट तक का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम अश्विनी मलिक ने कहा कि थानेसर में लोगों को सोशल डिस्टेंस के आदेशों की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी और बैंक प्रबंधकों को भी सोशल डिस्टेंस के आदेशों की पालना करवानी होगी। इन आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। वह मंगलवार को पिपली से थर्ड गेट तक, रेलवे रोड, झांसा रोड आदि स्थलों पर बैंकों के क्षेत्र में सोशल डिस्टेंस की पालना को लेकर औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झांसा रोड पर पीएनबी बैंक में उमड़ी भीड़ को सोशल डिस्टेंस की पालना करने बारे समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल डिस्टैंस की पालना करवाने के लिए खुद लोगों को लाइन में लगवाया। एसडीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का सिर्फ एक ही तरीका है, वह है 14 अप्रैल तक अपने घरों में रहे और जहां जरूरी कार्य के लिए जाएं वहां पर सोशल डिस्टेंस की पालना करे। इतना ही नहीं लोगों को बार-बार 20 सेकेंड तक अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए, बाहर जाते समय मास्क और गलब्स का प्रयोग करे। इन तरीकों को अपनाकर कोरोना वायरस बचा जा सकता है। अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए तो उसे तुरंत चिकित्सक से चैकअप करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें