फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब वे निर्माण कार्य : आज नववर्ष पर तीन ट्रेने रहेंगी रद्द, तीन का रूट बदला, जंबूतवी तीन घंटे देरी से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला अप एंड डाउन रेल लाइन पर शाहाबाद और मोहड़ी के बीच सब वे निर्माण का कार्य होने से रेलवे का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा। इस कार्य के चलते नव वर्ष पर इस रूट पर चलने वाली तीन रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं वहीं तीन का रूट बदल दिया गया इसके साथ ही पांच ट्रेने सवा घंटे देरी से चलेंगी। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पडे़गी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार्य की वजह से बुधवार को सुबह पौने 11 बजे से शाम पौने चार बजे तक डाउन और अप लाइन रेल ट्रैफिक बंद रहेगा। इस बीच यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। बता दें कि इस रूट पर रेलगाड़ी संख्या 12460-12459 अमृतसर नई दिल्ली-अमृतसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 74994-74993 अंबाला कुरुक्षेत्र डीएमयू एवं रेलगाड़ी संख्या 64546-64545 अंबाला कुरुक्षेत्र अंबाला पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है। वहीं कुछ रेलगाड़ियों का रूट बदला गया है। इनमें रेलगाड़ी संख्या 22429 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट एक्सप्रेस का रूट रोहतक-जाखल-धूरी-लुधियाना के मार्ग से जाएगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 22430 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस का रूट बदल कर लुधियाना-धूरी-जाखल-रोहतक किया गया है, रेलगाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का रूट इस दौरान अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से होगा। उक्त रेलगाड़ियों के रद्द एवं रूट बदलने के साथ कुछ गाड़ियां देरी से चलेंगी। इनमें रेलगाड़ी संख्या 22492 जम्मूतवी-इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चलेगी,जबकि रेलगाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2-2 घंटे की देरी से चलेंगी। इनके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला मंडल में 90 मिनट तक रोकने के बाद चलाया जाएगा। इसी तरह से रेलगाड़ी संख्या 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच ढाई घंटे तक रोककर चलाया जाएगा, जबकि रेलगाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच सवा घंटे तक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें